Google Analytics —— Meta Pixel

करम पर्व के अवसर पर झारखंड की महिलाओं को 1000-1000 रुपये दे रहे हेमंत सोरेन

News Desk
2 Min Read

झारखंड। झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की महिलाओं के लिए 1000-1000 रुपए का ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम बाकारो जिले के ललपनिया में स्थित लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ की पवित्र भूमि से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत आयोजित किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत, झारखंड की 45 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1000-1000 रुपए की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि भेजी है। अब तक झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के खातों में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा 453.66 करोड़ रुपए का ट्रांसफर किया जा चुका है। झारखंड की 48,15,048 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

 अब तक का लेखा-जोखा मुख्यमंत्री मंईयां योजना का:

  • 3 अगस्त 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
  • 4 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन आवेदन में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया।
  • 18 अगस्त को योजना के तहत पाकुड़ की 80,000 से अधिक महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपए का ट्रांसफर किया गया।
Share this Article