Google Analytics —— Meta Pixel

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, लेकिन उमस ने खड़ी की समस्या

News Desk
1 Min Read

दिल्ली-NCR में दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। बादलों की आवाजाही रविवार सुबह से चालू थी, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली सहित गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई।बारिश से लोगों की गर्मी से राहत मिली। हालांकि उमस बढ़ने से फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से लू और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा था। दिल्ली-एनसीआर में बादलों का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया था। उस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई।दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 12 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम 39.8 डिग्री सेल्सियस था। 13 मई से लगातार 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा।इसके बाद अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है और इस माह पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। 

Share this Article