Google Analytics —— Meta Pixel

 राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को कमरछठ की दी शुभकामनाएं

NEWSDESK
1 Min Read

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने हलषष्ठी (कमरछठ) के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा है कि माताएं इस दिन अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे माताओं की मनोकामना पूरी करे। 
उल्लेखनीय है कि हलषष्ठी (कमरछठ) पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन अनेकों पारंपरिक गतिविधियां की जाती हैं। विशेष रूप से छह तरह की भाजियां, पसहर चावल, महुआ के पत्ते, धान की लाई सहित पूजन की सामग्री से पूजा-अर्चना कर माताएं संतान की दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं।

Share this Article