Google Analytics —— Meta Pixel

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के मुद्दों पर सरकार की बैठक, अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित

News Desk
2 Min Read

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जहां दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो रही है तो वहीं, यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों से यमुना का जल स्तर बढ़ रहा था।

मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे यह चेतावनी स्तर (204.5) के ऊपर पहुंच गया है। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई व बाढ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री बाढ़ रोकथाम की तैयारी की समीक्षा करेंगे।

हथनी कुंड से छोड़ा जा रहा अधिक पानी 

पहाड़ों के साथ ही दिल्ली और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से वर्षा हो रही है। इसका असर यमुना पर दिख रहा है। हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है। सोमवार को यह 204 मीटर से ऊपर पहुंच गया था।

सुबह भी यह बढ़ता गया और चेतावनी स्तर के ऊपर पहुंच गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम बनाया गया है वहां से यमुना में पानी का स्तर, उससे होने वाले प्रभाव का आंकलन किया जा रहा है।

बचाव कार्य की हो रही बड़े स्तर पर तैयारी

इसके अनुरूप बचाव कार्य की तैयारी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर यमुना के निचले क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। मंत्री सौरभ भारद्वाज अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा करने के बाद जरूरी निर्देश जारी करेंगे।
 

Share this Article