Google Analytics —— Meta Pixel

फेस्टिव सीजन से पहले सोने के भाव में गिरावट, 9 सितंबर को 7390 रुपये की कमी

News Desk
2 Min Read

9 सितंबर को सोने के रेट में एक बड़ी गिरावट देखी गई। सोने में आप इनवेंस्टमेंट करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय है। 9 सितंबर को 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 7390 रुपये की कमी आई है। 9 सितंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 71 हजार 192 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 6 सितंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 739 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 83 हजार 338 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव 6 सितंबर से 2456 रुपये ज्यादा हो गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 6 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71931 रुपये थी। 9 सितंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71192 रुपये हो गई है। 6 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83338 रुपये थी। 9 सितंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 80882 रुपये हो गई है। 9 सितंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70907 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65212 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53394 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41647 रुपये हो गई है।

भारत के 5 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

  1. लखनऊ (Gold Price In Lucknow)    71190
  2. मुंबई (Gold Price In Mumbai)    71090
  3. दिल्ली (Gold Price In Delhi)    71190
  4. जयपुर (Gold Rate In Jaipur)    71230
  5. मेरठ (Gold Rate In Meerut)    71190

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना
Share this Article