Google Analytics —— Meta Pixel

गिरिराज सिंह का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला, बोले- ‘जिन्ना के बाद ओवैसी कराएंगे देश का दूसरा बंटवारा’

News Desk
3 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला किया है। अपने बयानों के लिए मशहूर गिरिराज सिंह ने ये तक कह दिया है कि 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना की तरह ओवैसी भारत का दूसरा बंटवारा करवाएंगे। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि असदुद्दीन ओवैसी कानून के खिलाफ बोलते हैं और लोगों को भड़काने वाली बातें करते हैं।

औवैसी दूसरे विभाजन का नेतृत्व करेंगे ओवैसी- गिरिराज

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और AIMIM सांसद ओवैसी अक्सर एक दूसरे पर हमले करते रहते हैं। शुक्रवार को भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी कानून के खिलाफ बोलते हैं और भड़काने वाली बातें करते हैं। जिन्ना के बाद औवैसी भारत के दूसरे विभाजन का नेतृत्व करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के विभाजन के बाद बहुत सारे लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह गए थे। उनके साथ दोनों देशों में बहुत सी घटनाएं हुईं लेकिन ओवैसी ने कभी इस चीज की निंदा नहीं की। अगर यह पाकिस्तान या बांग्लादेश होता तो अब तक ओवेसी की आवाज दबा दी गई होती।

अगर NRC लागू नहीं हुआ तो भारतवंशी खत्म हो जाएंगे- गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब हम NRC की बात करते हैं तो राहुल गांधी इसका विरोध करते हैं। लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सदन में कांग्रेस के मंत्री कह रहे हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए और लोगों को इसका सर्टिफिकेट दिया जाना चाहिए, यानी NRC होना चाहिए। NRC की जरूरत सिर्फ बिहार के 4 जिलों में नहीं बल्कि पूरे बिहार, देश में है। अगर NRC लागू नहीं हुआ तो भारतवंशी ही खत्म हो जाएंगे।

बंद हो वक्फ बोर्ड की गुंडागर्दी – गिरिराज सिह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में वक्फ बोर्ड को कोई भी जमीन हड़पने का अधिकार दिया था। इसका सबूत हिमाचल प्रदेश के मंत्री विधानसभा में दे रहे हैं। वक्फ बोर्ड की संपत्ति कैसे बढ़ रही है? रेलवे विभाग की कई परियोजनाएं रोक दी गईं क्योंकि वक्फ बोर्ड ने दावा किया कि यह उनकी संपत्ति है। गिरिराज ने कहा कि वक्फ बोर्ड की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए।

Share this Article