Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली के चाणक्यपुरी में BMW और क्रेटा के बीच भीषण टक्कर, चार लोग घायल

News Desk
2 Min Read

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दो कारों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में 4 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया, शनिवार को मध्य दिल्ली में BMW से  क्रेटा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को सुबह करीब 1.27 बजे चाणक्यपुरी में साइमन बोलिवर मार्ग के पास हुई।

नीली BMW और सफेद हुंडई क्रेटा का हादसा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक नीली रंग की BMW कार और सफेद रंग की हुंडई क्रेटा के बीच टक्कर हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि क्रेटा कार का चालक अंकित (21) और उसका मालिक चांद कुब्बा (31) गुरुग्राम निवासी धौला कुआं से करोल बाग जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया।

कार टक्कर में चार लोग घायल
वहीं, BMW में सवार लोगों की पहचान वासु गर्ग (18) और राम नरेश (58) के रूप में हुई है, जो उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सिरसपुर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोगों को चोटें आईं और उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Share this Article