Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में पुल टूटने पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर उठाये सवाल 

News Desk
2 Min Read

भागलपुर । बिहार में पुल टूटने को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि नमामि गंगे के नाम पर कितना पैसा बह गया। बिहार में केवल एक पुल नहीं बहा है कई पुल बहे हैं। अगर देश में सबसे ज़्यादा पुल कहीं बहे हैं तो शायद बिहार में बहे हैं।
उन्होंने कहा है कि उसके कई कारण है। कई बार नदियां अपना रास्ता बदल देती है। जब नदियां रास्ता बदलती है तो उसका ज़िम्मेदार कौन है। उससे बड़ा सवाल है कि नमामि गंगे और गंगा की सफाई के नाम पर जो हजारों करोड़ रुपए आए वो साफ हो गए उसका क्या।
इस बीच बिहार में तीसरी बार भागलपुर-सुल्तानगंज में निर्माणाधीन अगुवानी पुल के टूटने पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने कहा है पुल का एक अतिरिक्त भाग निर्माण के समय पहली बार 30 अप्रैल 2022 को क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसे तोड़कर हटाने का निर्देश दिया जा चुका है।
इस बीच इस तकनीक पर बन रहे पुल का दूसरा भाग 4 जून 2023 को क्षतिग्रस्त हुआ था। जांच में इसका डिज़ाइन त्रुटिपूर्ण पाया गया उसके बाद पुल का कार्य बंद करा दिया गया था। कॉन्ट्केट्र को इस तकनीक पर निर्माण किए जा रहे सभी भाग को हटाने का आदेश दिया गया है।
इसी बीच पहले क्षतिग्रस्त हुए भाग के शेष हिस्सा जिसे हटाया जा रहा था, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं तेज़ बहाव होने के कारण आज क्षतिग्रस्त हो गया।

Share this Article