Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व सीएम चंपई सोरेन 6 विधायकों को साथ ले दिल्ली रवाना

News Desk
2 Min Read

रांची,। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने अपने साथ 6 विधायकों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इसे लेकर सियासी अटकलों और कयासों को एक बार फिर हवा मिल गई है। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द उनके भाजपा में शामिल होने की खबर भी सामने आ सकती है।
अभी पूर्व सीएम सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग ही रहीं थीं कि अब खबर आ गई है कि वो अपने नजदीकी 6 विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। ऐसे में इन कयासों को बल मिल रहा है कि वो बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उनके साथ ही अन्य विधायक व नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन विधायकों के दिल्ली जाने की बात सामने आई है उन सभी विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेतृत्व का संपर्क भी नहीं हो पाया है। इसलिए समझा जा रहा कि ये विधायक भी भाजपा में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए हैं। इन विधायकों में दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती और चमरा लिंडा के नाम लिए जा रहे हैं।
दिल्ली रवाना होने के संबंध में सूत्र बताते हैं कि चंपई सोरेन शनिवार रात कोलकाता के एक होटल में रुके थे। यहां पर उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर बातचीत की थी। इसके बाद आज रविवार सुबह ही फ्लाइट पकड़कर वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस स्थिति में उनके भाजपा में शामिल होने के कयासों को बल मिल रहा है।

Share this Article