इंदौर । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिन यात्रा पर शुक्रवार को इंदौर आ रहे है। दशहरे पर वे इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे और गरबा समारोह में भी शामिल होंगे। सिंह शुक्रवार शाम भोपाल से इंदौर आएंगे। वे रात साढ़े 9 बजे संस्था अभियान व महेश नगर उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्स में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए रेसीडेंसी कोठी जाएंगे। शनिवार को सिंह इंदौर प्रगतिशील क्षत्रिय महासभा के शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे कुछ कार्यकर्तागणों के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। शाम सात बजे वे दशहरा मैदान पर आयोजित रावण दहन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे ब्यावरा के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री सिंह इससे पहले किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। इस बार वे दो दिन इंदौर में रुकेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिन इंदौर में, शस्त्र पूजन भी करेंगे
You Might Also Like
News Desk
..

×
![Popup Image]()
