Google Analytics —— Meta Pixel

मल्हार में छटवीं-सातवीं शताब्दी का ताम्रपत्र मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात- उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

News Desk
1 Min Read

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आकाशवाणी पर प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि आज का एपिसोड भी हमेशा की तरह ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। प्रधानमंत्री ने देश की विविधता, विभिन्न क्षेत्रों के आमों की विशेषताओं और गर्मी के मौसम में उपयोग होने वाले पारंपरिक पेय पदार्थों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक विषयों से लोगों को नई जानकारी और प्रेरणा मिलती है। इसलिए सभी नागरिकों को नियमित रूप से ‘मन की बात’ सुनना चाहिए।

मल्हार में छटवीं-सातवीं शताब्दी का ताम्रपत्र मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात- श्री अरुण साव

श्री साव ने प्रधानमंत्री के संरक्षण अभियान पर कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक परंपराएं सदैव समृद्ध रही हैं। देशभर में प्राचीन ताम्रपत्रों की खोज और संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर जिले के मल्हार में छटवीं-सातवीं शताब्दी के ताम्रपत्र मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ में इसका जिक्र किया है।

Share this Article