Assembly Election Results 2023 Analysis: चार राज्यों के शुरुआती ढाई घंटे के रुझान सामने आ चुके हैं। तस्वीर काफी कुछ साफ होती दिख रही है। राजनीतिक दलों की नजरें आंकड़ों पर टिकी हैं। अगले कुछ घंटे इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय कर देंगे।
तीन राज्यों के रुझान लगभग-लगभग वैसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिसका अनुमान एग्जिट पोल्स और राजनीतिक विश्लेषकों ने लगाया था। सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही अनुमान पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले बात मध्य प्रदेश की। सुबह आठ बजे जब मतगणना की शुरुआत हुई तो भाजपा के मुकाबले कांग्रेस एक सीट से आगे थी, लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे तक यहां तस्वीर पलट गई और भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई। राजस्थान में भी ऐसा ही था। कांग्रेस ने शुरुआत तो बढ़त के साथ की, लेकिन मतगणना शुरू होने के 15 मिनट बाद ही वह भाजपा से पिछड़ गई। डेढ़ घंटे बाद कांग्रेस के मुकाबले भाजपा तकरीबन 20 सीटों से आगे हो गई।
छत्तीसगढ़ में शुरुआती 90 मिनट के रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, लेकिन 91वें मिनट से मामला बराबरी पर आ गया और अब पार्टी कहीं आगे दिख रही है। उधर, तेलंगाना में बीआरएस शुरुआत से ही पीछे रही और कांग्रेस मजबूती के साथ बहुमत के आंकड़ों से आगे निकल गई। जब शुरुआती ढाई घंटे के रुझानों में तस्वीर काफी साफ हो चुकी है तो सवाल उठ रहा है कि अब राज्यों में क्या समीकरण बन रहे हैं और आगे क्या होने जा रहा है?
सबसे पहले उन तीन राज्यों के बारे में जानिए जहां भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया और कांग्रेस की तरफ से चेहरे स्पष्ट थे…

