Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के कई हिस्सों में 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, किसी नुकसान की खबर नहीं

News Desk
2 Min Read

झारखंड: झारखंड में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9:20 बजे राज्य के कई हिस्सों में धरती हिली। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। इसका केंद्र खूंटी बताया गया। राजधानी रांची, जमशेदपुर और चाईबासा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप क्यों आता है?

धरती के अंदर 7 प्लेट हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जिस जोन में ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहते हैं। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं। ज्यादा दबाव बनने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता ढूंढती है और हलचल के बाद भूकंप आता है।

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब होता है?

भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है, जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल के कारण भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति बढ़ने पर इसका असर कम होता जाता है। वैसे, अगर रिक्टर स्केल पर 7 या उससे ज़्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आता है, तो आस-पास के 40 किलोमीटर के दायरे में कंपन ज़्यादा होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपरी तरफ़ है या दायरे में। अगर कंपन की आवृत्ति ऊपरी तरफ़ है, तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

Share this Article