Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग : खपरी जलाशय का नाम होगा स्वर्गीय श्री वासुदेव चंद्राकर के नाम पर

NEWSDESK
1 Min Read

खपरी जलाशय का नाम होगा स्वर्गीय श्री वासुदेव चंद्राकर के नाम पर

मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में की घोषणा

    दुर्ग 27 मार्च 2023

ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने खपरी जलाशय का नाम स्व. श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर के नाम पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर चंद्राकर समाज हेतु भूमि आबंटन उपरांत सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा की। ग्राम अंडा में ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही बालोद जिले के ग्राम खमरौद में हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रूपए की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि स्वर्गीय श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर हमेशा किसानों की मांग शासन के समक्ष् रखते थे एवं खपरी जलाशय से आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ने की मांग करते थे। खपरी जलाशय का नाम अब स्वर्गीय श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर के नाम पर होगा।

Share this Article