Google Analytics —— Meta Pixel

युक्तियुक्तकरण से ग्रामीणों में खुशी: प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नियुक्ति से लौटी रौनक, बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा….

News Desk
2 Min Read

रायपुर : शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से विकासखंड मोहला के शासकीय प्राथमिक शाला आमाडुला जो लंबे समय से शिक्षकों के अभाव से जूझ रहा था, में अब दो शिक्षकों की पदस्थापना होने से इस शिक्षक विहीन विद्यालय की रौनक फिर से लौटी है, विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिली हैं।

ग्राम आमाडुला गांव के इस विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लगभग 52 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, युक्तियुक्तकरण नीति के पूर्व सत्र में विद्यालय शिक्षक विहीन हो चुका था। शिक्षक न होने की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिक्षक नियुक्ति की मांग की थी। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वकांक्षी पहल युक्तियुक्तकरण ने ग्रामीणों की चिंता दूर कर दी है।स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण के तहत अब इस विद्यालय में दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है।

शासन की इस सार्थक प्रयास ने जिन विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षक नहीं थे, उन सुदूर अंचलों में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है। विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह देखा जा रहा हैं। वहीं ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही हैं, साथ ही पालकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर जो चिंता थी वह दूर हो चुकी हैं। शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ी है, वही शाला की उपस्थिति दर में सकारात्मक सुधार भी देखा जा रहा हैं।

Share this Article