Google Analytics —— Meta Pixel

अहमदाबाद में नशे में धुत ऑडी चालक का तांडव, 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

News Desk
1 Min Read

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सड़क हादसे में नबीरा नाम के एक शख्स ने अहमदाबाद में अंबली-बोपल रोड पर 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है नबीरा नशे में था, वो लगातार सिगरेट के कश लगा रहा था, स्थानीय लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

कैसा हुआ हादसा?
घटना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह इस्कॉन से भोपाल जाने वाले आंबली-भोपाल रोड पर हुआ। एक नबीरो लग्जरी कार लेकर निकला था और टाटा शोरूम के पास चार-पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी।

हादसे की शिकार महिला के मुताबिक, वह ऑफिस जा रही थी तभी ऑडी कार के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी और वो गिर गई। बता दें कि घटना के वक्त ड्राइवर नशे में था, वहीं हादसे के बाद वह कार में बैठकर सिगरेट पीने लगा उसने दोबारा कार चलाई और टाटा मोटर्स शोरूम के पास अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।
 

Share this Article