Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा नगर कमिटी की बैठक में सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

News Desk
1 Min Read

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम प्रकाश एवं नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर टीम बनाई गई। जिसमें 30 शक्ति केंद्र एवं 125 बूथों में  तीन तीन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई। जिन्हें सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने हेतु जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं संगठन से जुड़े सभी सदस्यों से भी नए सदस्यों को शामिल कराने की अपील की गई। इस दौरान संगठन 50,000 नए सदस्यों को बनाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया।  ठक में जयशंकर सिंन्हा, संजीत सिंह पप्पू, ज्योति शर्मा, अजय पाठक, नीलू सिन्हा आशीष जालान, अरुण गुप्ता, हबलू गुप्ता, अमित आर्य, विवेक कुमार, विकी, उत्तम पांडेय, अमित तर्वे आदि उपस्थित थे।

Share this Article