Google Analytics —— Meta Pixel

उप मुख्यमंत्री अरुण साव व्यवहार न्यायालय भवन का करेंगे लोकार्पण….

News Desk
1 Min Read

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 1 अगस्त को अपने मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 1 अगस्त को बिलासपुर से सवेरे साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी में गुरूद्वारा में रक्तदान शिविर में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव दोपहर ढाई बजे लोरमी व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर तीन बजे लोरमी के शिवघाट में मंदिर दर्शन एवं वृक्षारोपण करेंगे। श्री साव शाम चार बजे शिवघाट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े छह बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे।

 

Share this Article