Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Weather: मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान

News Desk
2 Min Read

दिल्ली। दिल्ली में दो दिन बाद सोमवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली, जबकि सुबह-शाम ठंड सता रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19'C और न्यूनतम तापमान 09'C के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने बुधवार औरगुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके लिए विभाग ने बारिश के साथ कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। उधर, सोमवार को सुबह ठंड के बाद दिन में अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को दोपहर में ठंड के साथ कोहरे से राहत मिली। ऐसे में लोगों ने धूप का आनंद लिया, लेकिन शाम को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 2'C अधिक के साथ 9.4'C दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 8'C के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4'C कम रहा, जोकि 18.5'C दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक दृश्यता 150 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.7'C रहा। वहीं, आया नगर, लोदी रोड, व आया नगर में 9.6'C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

Share this Article