Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi-NCR Weather: मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंड

News Desk
2 Min Read

दिल्ली में आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी। रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान महज 18.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री, रिज में 16 डिग्री और आया नगर में 17.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 28 से 91 प्रतिशत रहा।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान
पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 16 से 19 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी एक से दो डिग्री कम हो सकता है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के आसपास रह सकता है, आसमान साफ रहेगा धूप खिलेगी।

दिल्ली-NCR के आसपास के इलाकों में बदलेगा तापमान
औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), गढ़वाना, सहसवान, जटारी, अतरौली, बदायूं, खैर, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदरा राव, गंजमुंडेरा, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, एटा, सदाबाद (यूपी), अलवर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नादबाई, भरतपुर (राजस्थान) में अगले 2 घंटों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं स्काईमेट के अनुसार, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। इस हफ्ते सुबह और रात के वक्त ठंड और अधिक बढ़ेगी। नवंबर के पहले हफ्ते में सुबह-शाम के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share this Article