Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली ब्लास्ट सीसीटीवी में दिखे 3 संदिग्ध इस तरह किया धमाका

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रशांत विहार के लोग उस वक्त दहशत में आ गए, जब रविवार की सुबह तेज धमाका हुआ और आसपास की बिल्डिंग और कारों के शीशे टूट गए। इस मामले की पुलिस लगातार जांच कर रही है। अब पुलिस ने आसपास और सामने बाजार के सभी सीसीटीवी डीवीआर अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनके जरिए पता चला है कि हादसे वाली जगह पर तीन संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी गई है। प्रशांत विहार के सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास रविवार को हुए इस ब्लास्ट के मामले में दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में 3 लोग संदिग्ध नज़र आ रहे है। इसके अलावा भी दो लोग नजर आ रहे है, जिनकी गतिविधि भी संदिग्ध है। हालांकि इन दोनों को लेकर अभी तक यह साफ नहीं है कि इस धमाके में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं, क्योंकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि शनिवार रात एक सस्पेक्ट सफेद रंग की टी-शर्ट पहने स्पॉट पर नजर आया है। वो ब्लास्ट वाली जगह पर कुछ देर के लिए रुका है और फिर चला गया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इन संदिग्धों की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से यह जानकारी भी सामने आई है कि विस्फोटक को पॉलिथीन बैग में लपेटकर आधे से एक फुट गहरे गड्ढे में लगाया गया था। पौधारोपण के बाद गड्ढे को कूड़े-कचरे से ढक दिया गया।

Share this Article