Google Analytics —— Meta Pixel

कच्‍चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल, पेट्रोल-डीजल स्थिर

News Desk
1 Min Read

नई दिल्‍ली । वै‎श्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड टूटकर 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वै‎श्विक बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 81.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.67 डॉलर फिसलकर 76.92 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर ‎मिल रहा है।

Share this Article