Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़ के पेश कर कांग्रेस फैला रही भ्रम-अजय विश्वकर्मा 

News Desk
1 Min Read

कोरबा, कोरबा जिलान्तर्गत कांग्रेस के अजय विश्वकर्मा ने एक बयान जारी कर कहा हैं की देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकरजी एवं संविधान पर दिए गए बयान पर फर्जी वीडियो बनाकर भाजपा की लोकप्रिय छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर गिरा हुआ चरित्र व घटिया हरकत का आरोप लगा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा युवा मोर्चा द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। साथ ही कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने आगे बढ़ने पर पुलिस द्वारा रोका गया। उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमे मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश राठौर, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, स्वाति कश्यप, पुष्पकला, राजेश सोनी, लजार सिंह, रितेश साहू, नारायण दास, राकेश वर्मा, गोप लाल, राकेश वर्मा, हरेराम साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजू यादव, सुभाष राठौर, भाजयुमो महामंत्री दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, पिंकू रंजन, असलम खान, सुदेश चंद्रा सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this Article