मुंबई । कर्नाटक की बैंगलोर साउथ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की ओर से किए गए वादों को झूठा बताते हुए कहा कि कर्नाटक में भी चुनाव से पहले ऐसे वादे किए गए थे। लेकिन आज राज्य की आर्थिक हालत के बारे में सबको पता है। भाजपा सांसद ने कहा, जहां-जहां कांग्रेस आती है, वो भ्रष्टाचार करके सरकार के पैसे लूटने के अलावा और कुछ नहीं करती।तेजस्वी सूर्या ने एक समाचार चैनल के साथ खास इंटरव्यू में कर्नाटक कांग्रेस के विज्ञापनों, गांरटी वादों, बंटोगे तो कटोगे वाले बयान पर खुलकर अपनी राय रखी। तेजस्वी सूर्या ने बताया, कर्नाटक सरकार के पास बैंगलोर की सड़कों का गड्ढा भरने के लिए भी पैसा नहीं है। ये मैं नहीं कह रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद ये बात कह चुके हैं। कर्नाटक में दो साल में दूध और स्टैम्प रजिस्ट्रेशन का टैक्स बढ़ गया है। पेट्रोल डीजल पर टैक्स बढ़ गया है। रोड टैक्स बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इसका बहुत बड़ा कारण कांग्रेस की 5 गारंटी भी है। जहां-जहां कांग्रेस आती है, वो भ्रष्टाचार करके सरकार के पैसे लूटने के सिवाय कुछ नहीं करती।भाजपा सांसद ने कहा, महाराष्ट्र की सरकार पर पहले से 8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। हम विकास भी करेंगे। उससे जो पैसा आएगा, उससे रेवड़ी नहीं बांटी जाएगी, बल्कि इससे लोगों को सशक्तीकरण का काम होगा। जबकि ये कांग्रेस वाले विकास भी नहीं करेंगे। इनके पास सिर्फ 2 रास्ते होंगे। पहला- एक कर्ज लेना। दूसरा- ज्यादा टैक्स लगाना।
कांग्रेस ने कर्नाटक में भी चुनाव से पहले किए थे बड़े वादे, लेकिन आज राज्य की आर्थिक हालत के बारे में सबको पता है
You Might Also Like
News Desk
..

×
![Popup Image]()
