Google Analytics —— Meta Pixel

कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, चेक करें आपके शहर में अब कितना पहुंचा दाम

NEWSDESK
3 Min Read

सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं और आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. दिल्‍ली में पेट्रोल 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से भी महंगा बिक रहा है.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे. आज सुबह ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, जिससे कंपनियों पर भी कीमतें बढ़ाने का दबाव नहीं रहा. आखिरी बार 6 अप्रैल को तेल कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Share this Article