Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल बोले – हंटर मार रहीं प्रभारी पुरंदेश्वरी इसलिए आंदोलन पर उतारू हुए बीजेपी, ये लोग किसानों को बताते हैं दलाल…

NEWSDESK
2 Min Read

रायपुर। असम रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान आंदोलन, प्रदेश में बीजेपी के आंदोलन सहित अन्य मुद्दों को लेकर बयान दिया। किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को बीजेपी ने एक नहीं कई बार बदनाम करने की कोशिश की। किसान नहीं दलाल है इस तरह के आरोप लगाए। रेप का भी आरोप लगाए। फिर भी किसान डटे रहे। कभी पाकिस्तानी,चीनी, खालिस्तानी कहती हैं। देश के किसान न दबेंगे और न पीछे हटेंगे। किसानों को एनआईए नोटिस दे रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के आंदोलन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी हंटर मार रहीं है। इसलिए बीजेपी के नेता आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं। उनके पास अब कुछ बता नहीं। इस दौरान सीएम ने बीजेपी से सवाल किया कि ​क्या वो खुले मंडी में धान बेचेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का लाभ नहीं लेंगे।


बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोला था। वहीं अब प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन 22 जनवरी को करने जा रही है। जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष में बयान बाजी तेज हो गई है। इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज से पांच दिवसीय बस्तर दौरे पर रवाना हुए।

Share this Article