Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने नीलिमा मोइत्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया, कठपुतली कला मंच की संस्थापिका थी मोइत्रा…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कठपुतली कला मंच की संस्थापिका नीलिमा मोइत्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं  नीलिमा मोइत्रा का निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने नीलिमा मोइत्रा के शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share this Article