Google Analytics —— Meta Pixel

CLAT 2024 Registration: 2 घंटे, 120 सवाल, वकील बनने के लिए देनी होगी कठिन परीक्षा, हजारों में है फीस

NEWSDESK
3 Min Read

CLAT 2024 Registration: भारत के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए क्लैट परीक्षा देना जरूरी है (Law Colleges in India). क्लैट 2024 एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव किया गया है. साल 2024 में क्लैट परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवाों को एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी होनी चाहिए. क्लैट 2024 परीक्षा 03 दिसंबर 2023 को होगी. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

भारत के टॉप लॉ कॉलेज में दाखिला मिलना आसान नहीं है. इसके लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में सफल होना अनिवार्य है. क्लैट परीक्षा में अच्छे स्कोर से सफल होने वाले उम्मीदवारों को 26 में से 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (National Law University, NLU Admission) में एडमिशन लेने का मौका मिलता है.

साल 2024 में भारत के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में दाखिले के लिए 03 दिसंबर 2023 को क्लैट परीक्षा देनी होगी (Law Colleges in India). इसके लिए कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन अप्लाई करना जरूरी है. इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा.

क्लैट 2024 के लिए कब और कहां करें रजिस्ट्रेशन?
क्लैट 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 03 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. क्लैट 2024 रजिस्ट्रेशन करने के लिए consortiumofnlus.ac.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध करवा दिया गया है. आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉग-इन करके एप्लीकेशन फॉर्म व फीस सबमिट कर सकते हैं.

क्लैट 2024 परीक्षा के लिए कितनी फीस देनी होगी?
क्लैट परीक्षा फॉर्म सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को भरना चाहिए, जो वाकई इस परीक्षा को लेकर गंभीर हैं और भारत के टॉप लॉ कॉलेज में दाखिला चाहते हैं (CLAT Exam Fees). क्लैट 2024 एग्जाम फीस अन्य एंट्रेंस एग्जाम्स की तुलना में ज्यादा रखी गई है. इस एग्जाम के लिए जनरल वर्ग के कैंडिडेट्स को 4000 रुपए फीस देनी होगी. वहीं, SC, ST और गरीब परिवार के उम्मीदवारों को 3500 रुपए जमा करने होंगे.

क्लैट 2024 परीक्षा कब होगी?
क्लैट 2024 परीक्षा 03 दिसंबर 2023, रविवार को होगी (CLAT 2024 Date). जो भी उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले एप्लीकेशन फॉर्म और एग्जाम फीस जमा कर देंगे, सिर्फ उन्हीं के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और वही परीक्षा दे सकेंगे. सीएनएलयू ने इस साल से क्लैट एग्जाम सिलेबस (CLAT 2024 Syllabus) और एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है (CLAT Exam Pattern).

क्लैट 2024 एग्जाम पैटर्न क्या है?
क्लैट 2024 परीक्षा में 150 के बजाय कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे (CLAT 2024 Exam Pattern). इस एग्जाम पेपर में 5 सेक्शन होंगे- अंग्रेजी, करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स (Law Entrance Test Syllabus). पहले 4 सेक्शन में 450 शब्दों के पैराग्राफ होंगे. उनमें दिए गए 4 विकल्पों में से सही आंसर को टिक करना होगा.

Share this Article