Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने संत मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे हजारों अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं। पीड़ितों और दीन-दुखियों के प्रति उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर हजारों लोग सेवा के क्षेत्र में आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया जाता है। उनका जीवन सदा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Share this Article