Google Analytics —— Meta Pixel

पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

NEWSDESK
1 Min Read

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को बेमेतरा जिले के ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंट की और उनसे प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का ग्राम सलधा में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि ग्राम सलधा बेमेतरा से 17 किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, जहां पर सपाद लक्षेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस भव्य मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जाएगी।

Share this Article