Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर दी शुभकामनाएं

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 08 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सभी रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमें संकटग्रस्त लोगों की मदद एवं उनके जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए। रेडक्रॉस बिना किसी भेद-भाव के विश्वभर में मानवता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहा है। रेडक्रॉस का सेवाभाव और समर्पण सबके लिए अनुकरणीय है।

Share this Article