Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुरंग हादसे में मजदूर की मौत पर परिजनों को दिया 50 लाख रुपये का मुआवजा 

News Desk
1 Min Read

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलापूर्ति परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग के ढहने से हुए हादसे के मृतक राकेश यादव के परिजनों को रविवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे का चेक सौंपा। बता दें कि 29 मई की रात वर्सोवा पुल के पास हादसा हुआ था। ये सुरंग हादसा सूर्या परियोजना स्थल पर हुआ। जिसका उद्देश्य पीने के पानी को तेजी से मीरा भायंदर क्षेत्र में पहुंचाना है।मुख्यमंत्री एकनाथ ने सीएम आवास पर मृतक मजदूर की पत्नी सुशीला, उनके पिता बालचंद्र, बच्चों रिशु और परी के साथ पहुंचे अन्य परिजनों को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 50 लाख रुपए में परियोजना के मालिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से 35 लाख रुपए और मुख्य निर्माण ठेकेदार एलएंडटी की ओर से 15 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राकेश के भाई दुर्गेश को निजी फर्म में नौकरी की पेशकश की गई है।
 

Share this Article