Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस की दी बधाई

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क के कार्य से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में आम लोगोें तक जानकारी पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क एक प्रभावी माध्यम है। जनसम्पर्क प्रशासन को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी बनाता है जिससे सुशासन सशक्त बनता है। जनसम्पर्क लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर और उन्हें भ्रामक खबरों से सावधान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share this Article