Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-रायपुर में दूसरी पत्नी ने प्रॉपर्टी हड़पने पति को जिंदा जलाया, कमरे में गैस लीक कर लगाई आग

News Desk
2 Min Read

रायपुर।

व्यक्ति की दोनों पत्नियां अलग-अलग घर पर रहती हैं। पति का नाम शिव कुमार उसकी पहली पत्नी रुक्मणी बंजारे और दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी है। पति के पहली पत्नी के पास जाने से नाराज दूसरी पत्नी ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है।

महिला ने पति के सोने के बाद घर पर सिलेंडर चालू कर दिया। फिर माचिस मार कर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। वहीं उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उरला के हीरा नगर निवासी शिव कुमार बंजारे की दो पत्नी है। शिवकुमार का अक्सर दूसरी पत्नी के साथ विवाद होते रहता था। दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी पैसे और उसके पहली पत्नी के पास जाने से मना करती थी। एक दिन ऐसे ही हुआ कि मना करने के बाद भी शिवकुमार पहली पत्नी के पास गया हुआ था। इससे दूसरी नाराज थी। जब शिवकुमार वहां से रात को वापस दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास आया तब, नाराज सूरज बाई पति से विवाद करने लगी। इस दौरान विवाद बढ़ते गया और सूरज बाई अपने पति से पैसों की मांग करने लगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ। शिव कुमार खाना खाकर रात में सो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज बाई घर के सिलेंडर का वॉल्व खोल दी, जिससे गैस पूरी तरह घर पर भर गई। फिर उसने बाहर से माचिस मार कर घर पर आग लगा दी। आग भड़कते ही शिवकुमार आग की चपेट में आ गया। जिससे बुरी तरह झुलस गया। आग लगने की भनक लगने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने कड़ी मशक्कत की। वहीं शिव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी सूरज बाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this Article