Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ में मतदान की तारीख से लेकर मतगणना तक, तस्वीरों से जानें पूरा चुनावी शेड्यूल

NEWSDESK
2 Min Read

Chhattisgarh Election 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लग गई है. छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे. छतीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को चुनाव होने हैं. इसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए 24 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदाता अपना नाम नाम 30 अक्टूबर तक जुड़वा सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. यहां दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का 17 नवंबर को होगा. 3 दिसंबर को मतगणना की तारीख तय की गई है.

यहां पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद बाकि 70 विस सीटों पर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. फिर 20 अक्टूबर तक पहले चरण के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे. दूसरे चरण में नामांकन भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. पहले चरण में नामांकन वापसी की तारीख 23 अक्टूबर है, वहीं दूसरे चरण के नामांकन 2 नवंबर तक वापस लिए जा सकेंगे.

छत्तीसगढ़ में इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़ है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.01 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 1.02 करोड़ है. यहां 7.23 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे.

यहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस को 68 सीटें मिली थी और वोट प्रतिशत 43% रहा था. वहीं बीजेपी को 15 सीटें मिली थीं और वोट प्रतिशत 33% रहा था. अन्य के खाते में 7 सीटें गई थीं, वोट प्रतिशत 24% रहा था.

Share this Article