Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisagrh: विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री तो दो नेता बनेंगे डेप्युटी सीएम, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

NEWSDESK
3 Min Read

Vishnu Deo Sai: विष्णुदेव साय को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। विष्णु देव साय जल्द ही राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही अरुण साव और विजय शर्मा को डेप्युटी सीएम बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा।

हाइलाइट्स

  • रमन सिंह बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष
  • विष्णु देव साय राज्य के नए सीएम होंगे
  • राज्य में बनेंगे दो डेप्युटी सीएम
  • पहली बार विधायक बने हैं अरुण साव
  • छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रविवार को उन्हें विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता बनने के बाद साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य में दो डेप्युटी सीएम भी बनाए गए हैं। अरुण साव और विजय शर्मा को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। विजय शर्मा को डेप्युटी सीएम की कुर्सी देकर बीजेपी ने ब्राह्मण वोटर्स को साधा है। वहीं, अरुण साव ओबीसी वर्ग से आते हैं। साव बिलासपुर से लोकसभा सांसद थे और पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े हैं।
  • विष्णुदेव साय की छवि छत्तीसगढ़ में बेदाग है। साय, पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

    रमन सिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष

  • रमन सिंह को राज्य विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा। रमन सिंह, 15 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। रमन सिंह इस बार राजनांदगांव से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वहीं, विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता मोहम्मद अकबर को चुनाव हराया है। मोहम्मद अकबर, भूपेश बघेल सरकार में मंत्री थे।
  • ओबीसी-आदिवासी पर फोकस
    छत्तीसगढ़ में बीजेपी आदिवासी और ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए के लिए सीएम और डेप्युटी सीएम का दांव चली है। आदिवासी सीएम के नाम पर विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह का नाम था लेकिन विष्णुदेव साय के नाम पर हाई कमान की सहमति बनी थी। वहीं, माना जा रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में कई सीनियर नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Share this Article