Google Analytics —— Meta Pixel

झामुमो सांसद महुआ माजी और विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 5 फरवरी को होगी सुनवाई

News Desk
1 Min Read

रांची: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन की अदालत में झामुमो की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी एवं विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में जांच अधिकारी ने जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत ने सभी की उपस्थिति के लिए 15 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। प्राथमिकी संजीव कुमार गुप्ता की शिकायत पर रांची अंचल के तत्कालीन सीओ मुंशी राम ने हिंदपीढ़ी थाने में सात नवंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुंशी राम ने आवेदन पत्र में आदर्श आचार संहिता संहिता के उल्लंघन से संबंधित विवरण दिया है।

इस वजह से हुआ एक्शन
चुनाव के दौरान हिंदपीढ़ी थाना के बुधिया बागान मोड़ तक लगे सरकारी बिजली के पोल एवं मारवाड़ी कालेज की तीसरी गली के बीचों बीच झामुमो एवं भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर-बैनर पाया गया था। बता दें कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा सीट पर सीपी सिंह ने बाजी मार ली थी। जबकि महुआ माजी को करारी शिकस्त मिली थी। सीपी सिंह ने महुआ माजी को 21949 वोटों से हरा दिया था। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था।

Share this Article