Google Analytics —— Meta Pixel

केरल के कासरगोड में गूगल मैप के चलते नदी में गिरी कार

News Desk
2 Min Read

केरल के कासरगोड में दो युवक गूगल मैप के जरिए कार चलाते हुए अस्पताल जा रहे थे। लेकिन गूगल मैप उन्हें रास्ता दिखाते हुए नदी में ले गई। जब तक दोनों कुछ समझ पाते वे नदी के तेज बहाव में बुरी तरह फंस गए थे। नदी में पानी का बहाव काफी तेज था।दोनों युवकों की किस्मत अच्छी थी कि नदी में कार गिरने के बाद एक पेड़ में जाकर फंस गई। जिसके बाद दोनों का रेस्क्यू किया गया। युवक ने बताया- गूगल मैप में उन्हें एक पतली सड़क पर जाने का नोटिफिकेशन मिला। गाड़ी लेकर पहुंचे तो वह नदी में बना एक पुल था। जिसके दोनों तरफ कोई दीवार भी नहीं थी। चूंकि, अंधेरा ज्यादा था इसलिए कुछ दिखा नहीं।कन्हानगढ़ के निवासी अब्दुल रहसीद और थसरीफ गुरुवार सुबह कासरगोड शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कुट्टीकोले के पास पल्लंची में दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों लोग गूगल मैप नेविगेशन की मदद से दक्षिण कन्नड़ के उप्पिनंगडी की ओर जा रहे थे। गूगल मैप की मदद से जब वे एक पुराने पुल पर पहुंचे, तो जिसमें रेलिंग नहीं थी। हालांकि, नदी पार करने के लिए वहां एक नया पुल भी था, जिसमें रेलिंग लगी हुई थी। लेकिन गूगल मैप ने उस नए पुल के लिए नेविगेट नहीं किया।
 

Share this Article