Google Analytics —— Meta Pixel

CAA : धार्मिक एकता की मिसाल बनी ये लड़की, हाथ जोड़ किया गुरबाणी, बाइबिल, फातिहा और गायत्री का पाठ, जानें पूरा मामला…

NEWSDESK
1 Min Read

नागरिकता कानून को लेकर देश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इन प्रदर्शनों में कई लोगों की जान भी गई है। इस बीच एक बच्ची ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर धार्मिक एकता की मिसाल पेश की।

छठी कक्षा में पढ़ने वाली मनाल खान नाम की लड़की ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। बुड़ैल में जुमे की नमाज के बाद छोटी बच्ची हिजाब पहनकर विरोध प्रदर्शन स्थल पहुंची। यहां उसने माइक लेकर हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र पढ़ी। इसके बाद सके बाद गुरबाणी, बाइबिल और फातिहा भी पढ़कर सुनाया।

बच्ची ने कहा कि कोई भी धर्म लड़ना नहीं, बल्कि जुड़ना सिखाता है। लोकतंत्र में संविधानिक तरीके से सबको अपनी राय रखने का हक है। छोटी बच्ची की ऊंची सोच की प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सराहना की।

Share this Article