Google Analytics —— Meta Pixel

BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, इन सस्ते प्लान में अब रोज मिलेगा 3GB डाटा

NEWSDESK
1 Min Read

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर से प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब देते हुए अपने प्लान अपडेट किए हैं। BSNL ने अब अपना सबसे लोकप्रिय प्री-पेड प्लान अपडेट किया है। BSNL ने अपने 186 रुपये और 187 रुपये के STV वाउचर अपडेट किए हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे के बारे में…

BSNL के 186 रुपये वाले प्लान के फायदे
सबसे पहले आपको बता दें कि BSNL के 186 रुपये वाले प्लान में पहले रोज 2 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान हर रोज 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी जो कि आप किसी भी नेटवर्क पर कर पाएंगे। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

BSNL के 187 रुपये वाले प्लान के फायदे
इस प्लान में भी पहले 2 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इसमें भी रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में की वैधता भी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इसमें भी रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

Share this Article