Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-कबीरधाम के तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Desk
1 Min Read

कबीरधाम.

पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुचरुंगपुर के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रात साढ़े आठ बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। जानकारी अनुसार, गांव के लोगों ने शव के संबंध में शाम छह बजे पुलिस चौकी दशरंगपुर में जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी।

शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल की है। तालाब में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कल मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। शव के फोटो आसपास के थाना में भेजा जा रहा है। साथ ही मृतक के बारे ने जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this Article