छत्तीसगढ़ : महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान जोरो पर, छात्र-छात्राएं मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली देर रहे मतदान का संदेश
लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन में मोर रायपुर-वोटरायपुर अभियान के तहत महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरितकिया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्याे की बैठकलेकर मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा था। जिसके परिपे्रक्ष्य में आज शासकीय डी.बी. गल्र्सपी.जी. महाविद्यालय रायपुर, डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर, शासकीय नागार्जन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालयरायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर, शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर और सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवंवाणिज्य महाविद्यालय कोहका-नेवरा में मतदाता जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय केप्राचार्यो द्वारा मतदान के लिए शपथ दिलायी गई वहीं दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने में अपनी अमूल्य भूमिका निभाने का आह्वान भी कियागया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे आॅनलाईन मतदान की शपथ भी ली और अपना नाम उसमेंदर्ज कराया। छात्र-छात्राओं ने मोर रायपुर-वोट रायपुर के तहत हाथों में रंगोली, मतदान का संदेश देती आकर्षक रंग-बिरंगी रंगोली, तथा हाथों मेंमतदान का संदेश देती तख्तियां लेकर नारों के साथ विभिन्न गलियों से होकर लोगों को 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित किया। एन.सी.सीवस्काउटकेछात्रोंनेभीआगेआए मतदान जागरूकता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में महाविद्यालय के एन.सी.सी. और स्काउट के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों नेलोगों की वाहनों में मोर रायपुर-वोट रायपुर के स्टीकर लगाकर और उनके हाथों में मतदान बैण्ड बांधकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपीलकी।
रायपुर : मोर रायपुर-वोट रायपुर : 102 वर्ष की रूकमणी दीवान इस बार करेंगी मतदान
रायपुर के टाटीबंध में रहने वाली 102 वर्ष की श्रीमती रूकमणी दीवान 23 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान में पहली बार अपनेमताधिकार का प्रयोग करेंगी। श्रीमती रूकमणी का कहना है कि वो ज्यादा बाहर नहीं जाती है इसलिए पहले कभी उन्होंने मतदान नहीं किया है, पर इसबार वो जरूर अपने मत का प्रयोग करेंगी। गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत महिला एवं बालविकास विभाग के मैदानी अमला द्वारा घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास कीसुपरवाईजर अनुपमा तिवारी आज टाटीबंध में रहने वाली 102 वर्षीय श्रीमती रूकमणी दीवान के घर पहुंची और उनसे बातचीत की। श्रीमती रूकमणी दीवान ने बताया कि वो एक संयुक्त परिवार मे पली-बड़ी है। बहुत कम ही बाहर निकलना होता था। मतदान के लिए कभी वो नहींगई है। अनुपमा तिवारी ने उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि वो इस बार जरूर अपना मत देकर देश के लोकतंत्र की मजबूती में अपनायोगदान दें जिस पर श्रीमती रूकमणी दीवान ने कहा कि वो जरूर 23 अप्रैल को मतदान केन्द्र में जाकर अपने मत का प्रयोग करेंगी।
छत्तीसगढ़ : एक जून को बिलासपुर में थल सेना भर्ती रैली
छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के अभ्यर्थियों के लिए बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में एक जून को थल सेना रैली का आयोजन किया जा रहा है। आवेदन की तिथि, स्थान, समय…
छत्तीसगढ़ : प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में स्थापित होंगे वोटर सेल्फी जोन : सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लेने तीन दिनों के भीतर भेजनी होगी प्रविष्टी
लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत मतदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी 23 हजार 727 मतदान केन्द्रों पर ‘वोटर सेल्फी जोन‘ स्थापित किए जाएंगे। मुख्य…
रायपुर : मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी महासमुंद में 25 किलो गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने जिला प्रशासन, पुलिस बल एवं आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न निगरानी दलों का गठन कर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर…
छत्तीसगढ़ : व्यवसायी भाइयों के अपहरण एवं लूट के आरोपितों को 10-10 वर्ष कैद
रामानुजगंज अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार देवांगन ने सवा साल पहले बरियों में दुकान का संचालन करने वाले भाइयों की मारुति वैन को रोककर उनका अपहरण कर झारखंड ले जाने…
छत्तीसगढ़ : अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाइक सवार घायल
कुसमी । ग्राम रतासिली निवासी अनुराग मिंज पिता आनंद प्रकाश मिंज 22 वर्ष कुसमी विद्युत विभाग में सहायक लाइनमैन हैं। सोमवार के दोपहर करीब दो बजे रतासिली अपने घर से…
Chhattisgarh : दिल्ली से लौटे सांसद रमेश बैस, एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागत
रायपुर। सांसद रमेश बैस सोमवार को दिल्ली प्रवास से लौटे। राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी,जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों…
Robert Vadra: देश छोड़कर नहीं जाएंगे रॉबर्ट वाड्रा, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को इस शर्त पर अग्रिम जमानत दी…
MP : पूरी ईमानदारी से निभाया किसानों की कर्जमाफी का वादा : कमलनाथ
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज कर्जमाफी को लेकर दिल्ली में ली गई पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा…

