दुनिया का पहला 5G मोबाइल लॉन्च करने वाला है सैमसंग
सैमसंग दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जो हर प्रकार से शायद नेटवर्क को सपोर्ट करता है और यह दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल है जो हर…
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का बयान बोली- के योजनाओं से महिला स्वयंसहायता समूहों को जोड़ें
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सेे आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री अभिषेक वालिया ने सौजन्य मुलाकात की।उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ में डाकघर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। श्री वालिया ने बताया कि प्रदेश की वित्तीयप्रगति में डाकघर द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। फरवरी महीने में चलाए गए विशेष अभियान में करीब 01 लाख बचत खाते खोले गए। साथ विभिन्नबीमा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न महिला स्वयंसहायता समूहों और किसानों सेडाकघर और बचत योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। महिलाएं विभिन्न समूहों में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्हें डाकघर से जोड़ने से दोनों को लाभ होगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने कलेक्टोरेट उद्यान में पक्षियों के लिए लगाया सकोरा
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में स्थित उद्यान में गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने और उन्हें दाना देने के लिए पेड़ों पर सकोरा…
छत्तीसगढ़ : थल सेना भर्ती रैली बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में 1 से 10 जून तक
भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 1 जून से 10 जून 2019 तक बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में किया जायेगा। रैली में शामिल होने केइच्छुक आवेदकों का www.joinindianarmy.nic.in वेबसाईट पर आॅनलाईन पंजीयन रोजगार कार्यालय कोनी बिलासपुर में निःशुल्क किया जा रहाहै। आॅनलाईन पंजीयन 16 मई 2019 तक होगा। रैली में शामिल होने के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनीबिलासपुर एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं। आवेदकों का निःशुल्क आॅनलाईन पंजीयन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। इसके लिये पृथक से काउण्टर खोला गयाहै। 8 अप्रैल तक कुल 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर फोन नंबर 07752-422121 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनीबिलासपुर कार्यालय के फोन नंबर 07752-260130 एवं मोबाईल नंबर 97554-09377 तथा 75095-74997 पर संपर्क किया जा सकता है।
लोकसभा निर्वाचन-2019 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने फेसबुक पर लोगों से किया सीधा संवाद
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू आज दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक फेसबुक पर एक घंटे तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंनेअनेक मतदाताओं के सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। फेसबुक के माध्यम से अनेक लोग उनसे जुड़े और निर्वाचन की तैयारी,व्यवस्थाओं एवं आदर्श आचार संहिता के बारे में सवाल पूछे। फेसबुक लाइव के दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन और संयुक्तमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री समीर विश्नोई भी मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने फेसबुक लाइव में मतदाताओं को बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने कड़ीनिगरानी की जा रही है। सी-विजिल एप के जरिए कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही वे अपने जिले केजिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय, नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन नंबर 1950 में फोन कर भी इस संबंध में शिकायतकर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्भीक होकर, किसी प्रलोभन या दबाव में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें। फेसबुक लाइव के दौरान लोगों ने निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, मतदाता सूची संशोधन एवं नया नाम जुड़वाने, मतदातापरिचय पत्र, मतदान दल के लिए व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था, डाक मतपत्र की व्यवस्था तथा मतदान के लिए जरूरी पहचान पत्रोंके बारे में अनेक सवाल पूछे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों के सवालों के जवाब में कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, छाया, प्रसाधन और हेल्पडेस्क की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगों के लिए रैंप और व्हील चेयर भी मुहैया कराया जाएगा।
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ मेला में भ्रमण कराया जायेगा ‘स्वीप‘ रथ
मतदाता जागरूकता अभियान ‘स्वीप‘ के अंतर्गत डोंगरगढ़ नवरात्रि में उपस्थित लोगों एवं आम नागरिकों को मतदान के महत्व की जानकारी देने हेतुचैत्र नवरात्रि मेला डोंगरगढ़ में स्वीप रथ का भ्रमण कराया जायेगा। इस स्वीप रथ में मतदान केन्द्र में मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को दी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी के अलावा नारे आदि भी प्रदर्शित की गई है। इस स्वीप रथ के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमहत्व की जानकारी देते हुए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मतदान दिवस 18 अप्रैल को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपीलकी गई है।
छत्तीसगढ़ : लोकसभा निर्वाचन 2019 : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत बाईक रैली 09 अप्रैल को
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कल 09 अप्रैल 2019 को प्रातः 09 बजे बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचनअधिकारी ने बताया कि बाईक रैली सरदार पटेल मैदान से शुरू होकर संयुक्त जिला कार्यालय में समाप्त होगी। उन्होंने समस्त विभाग केअधिकारियों-कर्मचारियों से कहा है कि वे प्रातः 08.45 बजे सरदार पटेल मैदान पर स्वयं के दोपहिया वाहन के साथ उपस्थित होवें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले के मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान केप्रति जागरूक करने लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बेमेतरा : चेक पोस्ट तरपोंगी तिराहा, नांदघाट में एक लाख रूपये जब्त
कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानो में वाहनो की आवाजाही की जांच के लिए फ्लाइंग स्काॅड एवं चेक पोस्ट स्थापित किये गए हैं। टीम द्वारा वाहनों…
कवर्धा : कबीरधाम जिले में मतदान दिवस 18 अप्रैल को जिले में सामान्य अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कबीरधाम जिले में लोकसभा निर्वाचन की मतदानतिथि 18 अप्रैल गुरूवार को सभी शासकीय कार्यालयों में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचनअधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने सभी विभाग प्रमुखों को परिपत्र जारी कर दिया है।
नवरात्र विशेष : करें मां कुष्मांडा की आराधना, चैत्र नवरात्र चौथे दिन बन रहे चार दुर्लभ योग
रायपुर। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और शाम…

