Google Analytics —— Meta Pixel

5 करोड़ के पर्दे, 64 लाख की टीवी केजरीवाल वाले बंगले पर बीजेपी के दावे

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी लगातार यहां हुए रेनोवेशन का मुद्दा उठाकर केजरीवाल को घेरने की कोशिश कर रही है। एक बार फिर बीजेपी ने पीडब्ल्यूडी  की लिस्ट का हवाला देकर केजरीवाल वाले बंगले में मिले कीमती सामान जिक्र कर उन पर हमला बोला है।

बीजेपी का दावा है कि उनके घर पर 5 करोड़ के पर्दे लगे हैं। इसके अलावा 64 लाख की वॉइस कंट्रोल टीवी भी है। बीजेपी ने टोटो टॉयलट सीट का जिक्र भी किया है जो पूरी तरह टेक्नोलोजी से लेस है। बीजेपी का दावा है कि यह टॉयलेट के बंगले के 7 कमरो में लगा था जिसकी कीमत 10-12 लाख रुपए थी जो अब बंगले से गायब है।

बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा, बड़े-बड़े राजा महाराजओं के पास भी ऐसी चीजें नहीं होंगी जैसी इस बंगले में हैं। बीजेपी ने दावा किया कि इमसे मोटर एंड ट्रैक ऑपरेटेड पर्दे हैं। 65 इंच की वॉइस कंट्रोल टीवी भी है जो 64 लाख रुपए की है। इसके अलावा 4.5 लाख के स्पीकर, 4 लाख रुपए की प्रीमियम मसाज चेयर, 10 लाख रुपए का रिक लाइनर सोफा भी पीडब्ल्यूडी की इन्वेंटरी लिस्ट में शामिल है।

Share this Article