Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र में  सीएम पद के लिए भाजपा-शिंदे सेना में फंसा पेंच, लग सकता है राष्ट्रपति शासन ?

News Desk
2 Min Read

मुंबई ।  महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद महायुति सरकार के सीएम पद को लेकर खींचतान जारी  है। 26 नवंबर को सीएम पद का फैसला नहीं हुआ तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। 

सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे ऊपर 
भाजपा  को सबसे ज्यादा सीटें मिलने से सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे ऊपर है। सवाल ये है कि सीएम की कुर्सी पर फडणवीस को बैठाने का फैसला एकनाथ शिंदे को मंजूर होगा? अगर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते हैं, तो फिर शिंदे क्या करेंगे? वो केंद्र में जाएंगे या डिप्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे?

शिंदे की शिवसेना भी पीछे हटने को तैयार नहीं 
132 सीटें मिलने से BJP का तो दावा मजबूत हुआ है, लेकिन शिंदे की शिवसेना भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। नतीजतन चुनाव नतीजे आने के दो दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं हो पाया है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए, क्योंकि लाड़की  बहिन  योजना का आइडिया उनका ही था। इसका महायुति को बहुत फायदा हुआ है। शिंदे गुट के नेता बिहार पैटर्न की याद दिलाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

Share this Article