Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा ने त्रिपुरा में अपने आंतरिक चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया 

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ नेता समरेंद्र चंद्र देब को त्रिपुरा में अपने आंतरिक चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने इसकी जानकारी दी।

बीजेपी नेता भट्टाचार्जी ने बताया कि राज्य महासचिव बिपिन देबबर्मा और विधायक मलिना देबनाथ को संगठनात्मक चुनावों के लिए सह-निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। भट्टाचार्य ने कहा कि वह संगठनात्मक चुनावों पर उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं। भाजपा की राज्य इकाई के मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है और पार्टी बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठनात्मक चुनावों के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा,भाजपा में केवल वे सक्रिय सदस्य ही बूथ, मंडल (ब्लॉक), जिला और राज्य समितियों के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के पात्र हैं जिन्होंने कम से कम 50 सामान्य सदस्यों को पंजीकृत कराने में कामयाबी हासिल की है। 

Share this Article