Google Analytics —— Meta Pixel

BJP के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए, बिगड़ी तबीयत, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। कोरोना संक्रमित पाए गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह की आज तबीयत बिगड़ गई। हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। 

जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता रामप्रताप सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका उपचार रायपुर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। हालत में सुधार नहीं होने के बाद आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है।

बीजेपी नेता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अस्पताल के बाहर लग गया। रामप्रताप सिंह की तबीयत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता चिंतित नजर आए। 

Share this Article