रायपुर। Bhupesh Baghel 63rd Birthday Today: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश का आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
पुरी में सैंड आर्ट बनवाकर सीएम बघेल को दी बधाई
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य मंडल के सदस्य सर्वजीत सिंह ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी धाम में सैंड आर्ट बनवाकर खास तोहफा दिया गया। सैंड आर्ट में भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में बनवाए जा रहे राम वन गमन पथ सहित गोधन न्याय योजना को भी दर्शाया गया है। पुरी के बीच पर लोगों ने इस आर्ट की प्रशंसा की।
मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री को टवीट कर जन्मदिन की शुभकामनएं दी हैं। उन्होंने कहा, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माता, छत्तीसगढ़िया संस्कृति के संरक्षक, जन-जन के प्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रगति के मार्ग पर सदैव हमें आपका मार्गदर्शन मिलता रहे। मैं आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
एक दिन पहले युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने मिलेट रागी से बना हुआ केक काटा। कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपज बैज को केक खिलाया। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम बघेल ने डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैर भी छुए।

