Google Analytics —— Meta Pixel

विधानसभा उप चुनाव के पहले बुधनी के भाजपा और गौडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

News Desk
2 Min Read

भोपाल ।   मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह के सांसद बनने के बाद बुधनी विधान सभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट में उप चुनाव होने है चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी दम लगाना शुरू कर दिया है। बुधनी के भाजपा पदाधिकारी और गौणवाना गणतंत्र पार्टी के 450 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी की उपस्थिति में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में बुधनी के कांग्रेस प्रत्यासी रहे विक्रम मस्ताल (हनुमान) के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बुधनी की जनता परेशान 

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह ने बुधनी क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया, जनता 25 से भाजपा को ढोने का काम कर रही है। आगामी समय में बुधनी में उपचुनाव होना है, वहां की जनता परेशान है और इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है। 

बुधनी की जनता न्याय चाहती है

विक्रम मस्ताल ने कहा कि बुधनी की जनता न्याय चाहती है और वह न्याय भाजपा नहीं कांग्रेस ही दिला सकती है, इसलिए आज सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुये हैं।इस अवसर पर बुधनी के नेता ब्रज धुर्वे, रूपराम परते सहित सैकड़ों युवा, वृद्व और महिलाओं, युवतियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, प्रवक्ता आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, जितेन्द्र पाल सिंह राजा,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
 

Share this Article