Google Analytics —— Meta Pixel

बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, पहले स्थान पर प्रयागराज की रागिनी यादव

NEWSDESK
3 Min Read

बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रयागराज की रागिनी यादव पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे हैं।

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में प्रयागराज की रागिनी यादव पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे हैं। ये सभी प्रयागराज से हैं । वहीं बरेली में नम्रता पाल पहले स्थान पर रही हैं। द्वितीय स्थान पर यश सिंह आए हैं।

UP BEd Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बीएड, 2022 परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में हुई थी। ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा में 100-100 अंकों के कुल दो सेक्शन में प्रश्न पूछे गए थे। सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया गया था। 

UP BEd Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं। 
  • अब यूपी बीएड 2022 परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

परिणाम के बाद क्या होगा अगला चरण?
परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

Share this Article